राम नाम जाप और हनुमान चालीसा के साथ 19 सितंबर को रवाना होगी भन्दे बालाजी की पदयात्रा

0
208

जयपुर। श्री भन्दे बालाजी की 41वीं पदयात्रा 19 सितंबर को निकाली जाएगी। यह पदयात्रा सुबह 8.15 बजे पुराने सोडाला थाने के सामने स्थित मंदिर से श्री हनुमान चालीसा प्रबंध समिति के संस्थापक संत अमरनाथ महाराज के सान्निध्य में श्री भन्दे बालाजी धाम के लिए रवाना होगी। पदयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। यह पदयात्रा सामूहिक रूप से राम नाम जाप और हनुमान चालीसा का पाठ के निकाली जाएगी।

आयोजन के अनुसार पदयात्रियों का 19 सितंबर को रात्रि विश्राम बड़ के बालाजी में होगा। 20 सितंबर को मध्य विश्राम बालाजी मंदिर, दहमी कलां में तथा रात्रि विश्राम महला में रहेगा। 21 सितंबर को मध्य विश्राम ग्राम उगरियावास में होगा और रात्रि विश्राम श्री भन्दे बालाजी धाम में किया जाएगा।

इस पदयात्रा के दौरान श्रद्धालु राम नाम जाप और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करते हुए भक्ति भाव से धाम की ओर प्रस्थान करेंगे। आयोजन समिति की ओर से मार्ग में व्यवस्थाओं और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

श्री भन्दे बालाजी धाम में 22 सितंबर को सुबह 7.15 बजे एकता एवं विकास यज्ञ तथा सुबह 8.15 बजे श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ आयोजित किया जाएगा। पदयात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को सवा करोड़ राम नाम जाप से अभिमंत्रित श्रीराम रक्षा सूत्र भेंट किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here