15 हजार की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

0
41

जयपुर। भरतपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना अटलबंध के सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द मीना को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने परिवादी के पिता की ओर से दर्ज दो मुकदमों में कार्रवाई करने की एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि भरतपुर चौकी को शिकायत मिली थी कि आरोपी रिश्वत के लिए परिवादी को परेशान कर रहा है। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी रेंज भरतपुर के डीआईजी ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में ट्रेप की कार्रवाई की गई।

मंगलवार को परिवादी से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपए लेते ही एसीबी टीम ने सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द मीना को पकड़ लिया। आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है। एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

दुपहिया वाहन चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

मुहाना थाना पुलिस ने वाहन चोरी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए शातिर वाहन चोर शंकर चौधरी (22) निवासी रेनवाल जयपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि गठित टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस की पतारसी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की गई।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ रेनवाल मांझी थाने में चोरी और विद्युत अधिनियम के तीन मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस उससे वाहन चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here