जलेश्वर महादेव मंदिर में 251 कन्याओं का पूजन

0
51
Worship of 251 young girls at Jaleshwar Mahadev Temple
Worship of 251 young girls at Jaleshwar Mahadev Temple

जयपुर। सावन में सवा लाख बिल्व पत्र अर्पण की सफलता पर दिल्ली रोड स्थित बंगाली बाबा गणेश मंदिर परिसर के स्वयं आत्माराम जलेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को 251 कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसादी जिमाई गई। शाम को 800 से अधिक जोगी-जोगन ने प्रसादी ग्रहण की।

सर्व समाज हिंदू महासभा के संस्थापक चंद्र प्रकाश भाड़ेवाला ने बताया कि सुबह मंत्रोच्चार के बीच भोले बाबा का अभिषेक किया गया। इसके बाद पूजा-अर्चना और विशेष श्रृंगार किया गया। चंद्र प्रकाश भाड़ेवाला, गोविंदी देवी भाड़ेवाला, नितेश भाड़ेवाला और अविनाश भाड़ेवाला ने माताजी का हलवा, खीर, पूड़ी-सब्जी का भोग लगाकर कन्याओं का पूजन किया और प्रसादी जिमाई।

शाम को आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर भक्तिमय वातावरण बना दिया। ‘भोले बाबा की लीला है न्यारी’, ‘मेरे भोले का नाम है जग में’ और ‘शिव शंकर शंभू नाम है तेरा’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। मंदिर परिसर भोले बाबा के जयकारों से गूंजता रहा। इस अवसर पर हितेश डोवटीवाल, पवन शारा, ब्रजकिशोर डाकवाला, सुनील विजय, प्रवीण, मुरली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here