एसकेआईटी और यथार्थ लैब्स के बीच समझौता

0
34

जयपुर। स्वामी केशवानंद प्रौद्योगिकी संस्थान के इंटरनेट ऑफ थिंग्स उत्कृष्टता केंद्र और यथार्थ लैब्स के बीच रोबोटिक्स, ड्रोन और अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में समझौता हुआ है। रविवार को हुए इस समझौते का उद्देश्य उद्योग और शिक्षा के बीच सहयोग को मजबूत करना है।

समझौते के तहत संयुक्त शोध, तकनीक विकास, नमूना निर्माण, नवाचार प्रतियोगिता, कार्यशाला, विशेषज्ञ व्याख्यान, शिक्षक प्रशिक्षण, छात्र प्रशिक्षण और इंटर्नशिप को बढ़ावा दिया जाएगा।

यथार्थ लैब्स की ओर से सह-संस्थापक रोहित साबधाणी मौजूद रहे। एसकेआईटी की ओर से संगणक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मेहुल महर्षि और उत्कृष्टता केंद्र समन्वयक डॉ. योगेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे। इससे विद्यार्थियों को नई तकनीकों में नवाचार का अवसर मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here