पोस्टर-बैनर उतारने को लेकर निगम कर्मचारियों और समर्थकों में विवाद

0
55

जयपुर। निकाय चुनाव के माहौल के बीच मानसरोवर क्षेत्र के पत्रकार कॉलोनी थाना इलाके में चुनावी पोस्टर-बैनर हटाने को लेकर नगर निगम कर्मचारियों और दो पक्षों के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से समझाइश कर मामला शांत कराया।

जानकारी के अनुसार नगर निगम कर्मचारियों की टीम चुनावी पोस्टर-बैनर हटाने की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान कर्मचारियों ने मुकेश काका का एक पोस्टर हटाया। इसके बाद कर्मचारियों द्वारा धर्मसिंह सिंघानिया के तीन से चार पोस्टर भी हटाए गए। इसे लेकर धर्मसिंह के समर्थक नाराज हो गए और मौके पर विवाद की स्थिति बन गई।

मामले की जानकारी मिलते ही धर्मसिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने निगम कर्मचारियों से चुनावी पोस्टर-बैनर हटाने में नियमों के अनुसार समान रूप से कार्रवाई करने की बात कही। पोस्टर हटाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ने लगी।

इसी बीच सूचना पर पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली और आपसी समझाइश कर विवाद को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति सामान्य हो गई। चुनावी माहौल में पोस्टर-बैनर हटाने को लेकर हुआ यह विवाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here