जयपुर। पावन श्री अमरापुर स्थान, बुधवार को श्री कृष्ण छठी महोत्सव श्रद्धा भक्ति भजन संकीर्तन आरती भाव से मनाया गया। संत मोनू राम महाराज ने बताया कि नंदलाल की छठी महोत्सव पर लड्डू गोपाल की भव्य झूला झांकी सजाई गई । संतो द्वारा छठी महोत्सव पर बधाई गीत गाकर सभी को बधाई दी गई। भजन, संकीर्तन, आरती धार्मिक कार्यक्रमो के पश्चात भक्तों को फल ,खीर प्रसादी वितरीत की गई।
उत्सव के उपलक्ष में संत महात्माओं द्वारा आचार्य सदगुरु टेऊँराम जी महाराज द्वारा रचित आध्यात्मिक वाणी कृष्ण भजन *मन मोहन गिरधारी, बलिहारी जाऊँ दर्शन तेरियां…. का गायन किया । उत्सव में स्वामी मनोहर लाल महाराज संत मोहन लाल महाराज ,संत नवीन महाराज संत उपस्थिति रहे ।


















