नहर के गणेशजी मंदिर में गूंजी गणेश जन्मोत्सव की ध्वजा

0
45
The spirit of the Ganesh Janmotsav resonated at the Nahar Ganeshji Temple.
The spirit of the Ganesh Janmotsav resonated at the Nahar Ganeshji Temple.

जयपुर। ब्रह्मपुरी माउंट रोड स्थित अति प्राचीन दाहिनी सूंड दक्षिण मुखी श्री नहर के गणेश जी महाराज मंदिर में त्रिदिवसीय गणेश जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर महंत पं. जय शर्मा के सान्निध्य में शुभ वेला में ध्वजा पूजन कर मंदिर के शिखर पर ध्वजा स्थापित की गई।

मंदिर युवाचार्य पं. मानव शर्मा ने बताया कि दो दिनों तक गणपति का चौला व विशेष शृंगार किया जाएगा। 13 सितंबर को शाम 5 बजे से सिंजारा उत्सव होगा। वहीं 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी महापर्व पर सुबह 5 बजे मंगला आरती के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे। 15 सितंबर को ऋषि पंचमी के पारंपरिक उत्सव में सप्त ऋषि पूजन के साथ त्रिदिवसीय गणेश जन्मोत्सव का समापन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here