राजशाही पोशाक और स्वर्ण मंडित मुकुट में सजे नहर के गणेशजी

0
41
Lord Ganesha of the canal, adorned in royal attire and a gold-plated crown.
Lord Ganesha of the canal, adorned in royal attire and a gold-plated crown.

जयपुर। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर अतिप्राचीन दाहिनी सूंड दक्षिण मुखी श्री नहर के गणेशजी महाराज मंदिर में सोमवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। इस अवसर पर प्रथम पूज्य गणेश जी महाराज को राजशाही पोशाक के साथ स्वर्ण मंडित मुकुट धारण करवाया गया। विशेष श्रृंगार में सजे गणपति के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे और जन्मोत्सव का आनंद लिया।

मंदिर के युवाचार्य पं. मानव शर्मा ने बताया कि महंत पं. जय शर्मा के सान्निध्य में सुबह 5 बजे गणेश जी महाराज को राजशाही पोशाक धारण करवाई गई। इसके बाद स्वर्ण मंडित मुकुट पहनाकर मंगला आरती के साथ गणेश चतुर्थी उत्सव का शुभारंभ किया गया। इस दौरान गणपति का अभिषेक और विधिवत पूजन किया गया।

उत्सव के दौरान गणेश जी महाराज को छप्पन भोग अर्पित किया गया। मंदिर में बैंड वादन के साथ धार्मिक माहौल बना रहा। बाद में आतिशबाजी भी की गई। राजशाही पोशाक और स्वर्ण मंडित मुकुट में सजे गणेश जी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। भक्तों ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की और बप्पा के जन्मोत्सव में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here