गीता गायत्री गणेश मंदिर में धूमधाम से मनी गणेश चतुर्थी

0
55

जयपुर। दिल्ली रोड स्थित मंदिर श्री गीता गायत्री गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी महोत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। पंडित राजकुमार चतुर्वेदी के सान्निध्य में आयोजित महोत्सव में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। गणपति बप्पा के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।

मंदिर प्रवक्ता नीतीश चैतन्य चतुर्वेदी ने बताया कि प्रात: प्रथम पूज्य भगवान गणेश का दिव्य औषधीय पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान को सिंदूरी चोला धारण करवाकर नवीन पोशाक पहनाई गई। दूर्वा और कडली पत्र से गणेशजी का आकर्षक विशेष शृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने गणेशजी के विशेष स्वरूप के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना के साथ पूजा-अर्चना की।

संध्या समय मंदिर परिसर में बैंड वादन के बीच भव्य महाआरती हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाआरती में शामिल हुए और गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रसाद की व्यवस्था की गई। भक्तों ने चूरमा-दाल-बाटी का भोग लगाकर प्रसादी ग्रहण की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here