पत्रिका गेट पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का हुआ शुभारंभ

0
32
‘Swachhata Hi Seva’ campaign launched at Patrika Gate
‘Swachhata Hi Seva’ campaign launched at Patrika Gate

जयपुर। नगर निगम जयपुर की ओर से पत्रिका गेट पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत जगतपुरा एवं मालवीय नगर क्षेत्र के सफाई मित्रों ने पत्रिका गेट परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की और परिसर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

अभियान में आमजन ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान सफाई मित्रों एवं आमजन ने स्वच्छता की शपथ लेकर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। लोगों को गंदगी नहीं फैलाने तथा अपने आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक एवं प्रेरित करने की बात कही गई।

अभियान के शुभारंभ अवसर पर मौजूद लोगों ने स्वच्छता के प्रति पूर्ण समर्पण और सहभागिता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही, जयपुर को स्वच्छ, सुंदर और स्वच्छता के प्रति जागरूक शहर बनाने में अपना योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here