जयकारों के साथ रवाना हुई भन्दे बालाजी धाम की पदयात्रा

0
62
The padayatra to Bhande Balaji Dham set off amidst chants and cheers.
The padayatra to Bhande Balaji Dham set off amidst chants and cheers.

जयपुर। श्री भन्दे बालाजी धाम की 41वीं पैदल यात्रा शनिवार सुबह सोडाला के श्री बैंकुंण्ठधाम मंदिर से जयकारों के साथ रवाना शुरू हुई। श्री हनुमान चालीसा प्रबंध समिति के संस्थापक संत अमरनाथ महाराज के सान्निध्य में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने लाल रंग का ध्वज दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

वे स्वयं भी श्रीराम ध्वज लेकर यात्रा के साथ चले। जयश्री राम और श्री भन्दे बालाजी महाराज के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली

मंदिर परिसर से बाहर निकलते ही पदयात्रा का विराट स्वरूप नजर आया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीराम नाम अंकित ध्वज लिए पदयात्रा में शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। अनेक स्थानों पर पानी, शर्बत, फल, चाय-बिस्कुट की व्यवस्था की गई।

इस दौरान श्याम सुंदर मोसून, सरदार राजन सिंह, रामस्वरूप यादव, मुकेश कुमावत सहित कई लोगों ने पदयात्रा की विभिन्न व्यवस्थाओं की कमान संभाले रखी। दोपहर को विश्राम कर पदयात्री फिर रवाना हुए। रात्रि विश्राम स्थल पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किए गए।

कल पहुंचेगी भंदे बालाजी:

तीन दिवसीय पदयात्रा 21 सितंबर की शाम को श्री भन्दे बालाजी धाम पहुंचेगी। यात्रा के धाम पहुंचने के बाद 22 सितंबर को हवन होगा। श्री हनुमान चालीसा के पाठ के बाद भक्तों को श्री राम रक्षा सूत्र भेंट किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here