राजस्थान बॉल बैडमिंटन संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

0
58

जयपुर। राजस्थान बॉल बैडमिंटन संघ की कार्यकारिणी समिति का वर्ष 2026-2030 के कार्यकाल के लिए शनिवार को जयपुर में निर्विरोध निर्वाचन हुआ। होटल वेस्टा मौर्य पैलेस, अरविंद मार्ग, एमआई रोड में निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम एवं नियमों के अनुसार हुई प्रक्रिया में कार्यकारिणी के सभी 15 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। किसी भी पद के लिए एक से अधिक वैध प्रत्याशी नहीं होने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी।

निर्वाचन अधिकारी हेमंत कुमार जाटव, प्रधानाचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बल्लभगढ़, भरतपुर की देखरेख में नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच सहित सभी आवश्यक निर्वाचन प्रक्रियाएं पूरी की गईं। बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से हैदराबाद बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव वी. हेमंता रमना तथा राजस्थान राज्य ओलंपिक संघ की ओर से महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर अधिकृत पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।

नई कार्यकारिणी में डॉ. राजपाल शर्मा को अध्यक्ष, शौकत अली मंसूरी को महासचिव और लक्ष्मीकांत शर्मा को कोषाध्यक्ष पद पर पुनः निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। कार्यकारिणी में संजय जैन, अमित बोहरा, मोहम्मद इशाक नकवी और भंवरू खान उपाध्यक्ष चुने गए। देवेंद्र कुमार शर्मा, देवकीनंदन जोशी, अब्दुल अब्बास और गोपाल सिंह रोत्रवाल को संयुक्त सचिव बनाया गया।

कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में विजिता राज, अलीशा बेगम, खुशबू सिद्दीकी और डॉ. नेहा धाभाई निर्वाचित हुईं। निर्वाचित पदाधिकारियों में जयपुर, झुंझुनूं, बाड़मेर, टोंक, नागौर, भरतपुर, हनुमानगढ़ और जोधपुर सहित विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति ने सर्वसम्मति से डॉ. राजकुमार शर्मा, पूर्व मंत्री, राजस्थान सरकार को संघ का मुख्य संरक्षक तथा हवामहल विधायक स्वामी बाल मुकुंद आचार्य महाराज को संरक्षक मनोनीत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here