अवैध हथियार पिस्टल के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
52
Smuggler arrested with an illegal pistol.
Smuggler arrested with an illegal pistol.

जयपुर। अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आग के तहत जयपुर पुलिस की स्पेशल टीम (सीएसटी) और महेश नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल, दो खाली मैगजीन और अवैध हथियार के परिवहन में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त अपराध संजीव नैन ने बताया कि सीएसटी की ओर से अवैध हथियारों से जुड़े लोगों के संबंध में आसूचना जुटाई जा रही थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर सीएसटी और महेश नगर थाना पुलिस की टीम ने गोपालपुरा बाईपास स्थित भगत पान भंडार के पास घेराबंदी की। मौके पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और दो खाली मैगजीन बरामद हुईं।

पुलिस ने आरोपी नितिन (26) निवासी सेवर जिला भरतपुर हाल जामडोली जयपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हथियार के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हथियार कहां से लाया गया था तथा इसकी सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here