कलश-पोथी यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ

0
38

जयपुर। अग्रवाल फार्म सेक्टर-12 स्थित इंद्र पथ सामुदायिक केंद्र, थड़ी मार्केट में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश-पोथी यात्रा के साथ हुआ। कथा मनोरथी सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि कथा व्यास अनंत शरण महाराज संगीतमय मधुर वाणी में श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं।

कथा से पूर्व धनेश्वर महादेव राम मंदिर से कलश एवं पोथी यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। महिलाएं भजन-कीर्तन और मंगलगान करते हुए चल रही थीं। यात्रा का मार्ग में जगह-जगह स्वागत एवं सम्मान किया गया। कथा स्थल पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने व्यास पीठ का पूजन किया और महाआरती के साथ कथा का शुभारंभ हुआ।

सात दिवसीय कथा में विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रसंगों का वाचन किया जाएगा। कथा के क्रम में 23 सितंबर को राम जन्मोत्सव एवं कृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। 26 सितंबर को हवन-यज्ञ एवं भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव की पूर्णाहुति होगी। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here