यूबीई तकनीक से स्पाइन सर्जरी: 27 वर्षीय युवती को मिला दर्द से छुटकारा

0
50

जयपुर। शहर के सांगानेर स्थित प्रियुष न्यूरो हॉस्पिटल में स्पाइन की अत्याधुनिक यूबीई तकनीक से सफल सर्जरी की गई, 27 वर्षीय मरीज लक्ष्मी लंबे समय से स्पाइनल समस्या के कारण असहनीय दर्द से पीड़ित थी, सीनियर न्यूरो सर्जन डॉ. योगेश गुप्ता ने यूबीई (यूनिलेटरल बायपोर्टल एंडोस्कोपी) तकनीक से ऑपरेशन किया।

जिसके बाद मरीज को दर्द से राहत मिली, डॉ. गुप्ता ने बताया कि यूबीई स्पाइन सर्जरी की फोर्थ जनरेशन एंडोस्कोपिक और मिनिमल इन्वेसिव तकनीक है, यह लैप्रोस्कोपी की तरह है, जिसमें दो छोटे छेद, एक 5 एमएम और दूसरा 8 एमएम, के जरिए पूरी स्पाइन सर्जरी की जाती है, इसमें न तो मसल इंजरी होती है और न ही हड्डी काटने की जरूरत पड़ती है, इसलिए यह पारंपरिक तकनीक के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित और सटीक है।

उत्तर भारत में यह तकनीक अभी कुछ ही सेंटर पर उपलब्ध है और मरीज को उसी दिन या अगले दिन डिस्चार्ज कर दिया जाता है, हॉस्पिटल निदेशक ऊषा गुप्ता ने बताया कि हॉस्पिटल में अत्याधुनिक मशीनें और एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम है, जिससे इलाज में सफलता दर बढ़ जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here