20.500 किलो गांजे के साथ भरतपुर के दो तस्कर गिरफ्तार

0
43
Cunning thief arrested for stealing ₹3 lakh from a marriage garden.

जयपुर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) और मानसरोवर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20.500 किलोग्राम गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मोती नगर, गुर्जर की थड़ी के पास संदिग्धों की चेकिंग के दौरान दोनों को पकड़ा।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) संजीव नैन ने बताया कि सीएसटी ने मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े नेटवर्क के बारे में आसूचना जुटाई। पुख्ता सूचना के आधार पर सीएसटी और मानसरोवर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मोती नगर, गुर्जर की थड़ी के पास संदिग्धों की घेराबंदी कर तलाशी ली। इस दौरान उनके कब्जे से 20.500 किलो गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने वीरेंद्र सिंह (20) निवासी बयाना जिला भरतपुर और तिमण सिंह उर्फ चिन्नू (26) निवासी बयाना जिला भरतपुर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से गांजे की खरीद-फरोख्त, सप्लाई और पूरे नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। गांजे की 20 किलोग्राम मात्रा वाणिज्यिक मात्रा की निर्धारित सीमा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here