पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारी दबिश: 14 युवतियों समेत 19 गिरफ्तार

0
50

जयपुर। अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों और उनकी आड़ में होने वाली अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के विशेष अभियान के तहत बजाज नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने टोंक पुलिया के पास स्थित ग्लोरी थाई स्पा सेंटर पर दबिश देकर पुलिस कमिश्नरेट की गाइडलाइन का उल्लंघन पाए जाने पर 14 युवतियों और 5 युवकों सहित कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि बजाज नगर थाना इलाके में हुई चेकिंग के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ टीम ने ग्लोरी थाई स्पा सेंटर की जांच की। इस दौरान सरकारी दिशा-निर्देशों की पालना नहीं मिलने पर पुलिस ने मौके से 14 महिलाओं और 5 पुरुषों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।

बजाज नगर थानाधिकारी रामधन डोभाल ने बताया कि स्पा सेंटर संचालकों को पूर्व में पुलिस कमिश्नरेट की गाइडलाइन की पालना के लिए चेतावनी दी गई थी। इस कार्रवाई में एएसआई मुकेश चंद, कांस्टेबल कन्हैयालाल, दीपक कुमार, महेंद्र कुमार, रामअवतार तथा महिला थाना जयपुर पूर्व की महिला कांस्टेबल मौसम शामिल रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here