जयपुर। आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम रखने के उद्देश्य से जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल तीन अक्टूबर, शनिवार को पुलिस थाना कानोता में जनसुनवाई करेंगे। जनसुनवाई का आयोजन सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक होगा।
यह जनसुनवाई में बस्सी सर्किल के कानोता, बस्सी और तुंगा थाना क्षेत्रों से जुड़े परिवादियों की समस्याएं सुनी जाएंगी। पुलिस कमिश्नर संबंधित परिवादियों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों को सुनेंगे और समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
इसके बाद बस्सी सर्किल की अपराध गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्र में अपराध की स्थिति और पुलिस की कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी। इस जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के परिवादियों की समस्याओं का मौके पर समाधान कर उन्हें राहत पहुंचाना तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है।
पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल की ओर से इससे पहले भी जयपुर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसुनवाई आयोजित की जा चुकी है। इनमें एसीपी कार्यालय झोटवाड़ा, सामुदायिक भवन सांगानेर, पुलिस थाना शिप्रापथ, विद्याधर नगर, भांकरोटा, बस्सी, मुहाना, शिवदासपुरा, चौमूं, आमेर, रामगंज, चित्रकूट, मालवीय नगर, करधनी, प्रताप नगर और जामडोली शामिल हैं। इन जनसुनवाईयों के माध्यम से परिवादियों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई है।



















