दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

0
40

जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक स्पलेंडर बाइक भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी पूर्व में दर्ज मामलों में जेल में बंद थे, जिन्हें प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज  ने बताया कि 8 मार्च 2026 को परिवादी रामरतन बिजारणिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 मार्च की शाम खरवास सर्किल स्थित अपनी चाय की दुकान ‘मारवाड़ टी पॉइंट’ के बाहर उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की थी। रात 10 बजे दुकान बंद करने पर देखा तो बाइक गायब थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

वारदात के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित कुमार शर्मा और एसीपी ,मानसरोवर हेमेन्द्र शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी मुकेश कुमार खारड़िया के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी शाखा के सहयोग और संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दो आरोपी दो शातिर वाहन चोर साजिद (19), निवासी तमोलियों के कुएं के पास, मंडी लाखेरी, बूंदी व रानू अली (21), निवासी पुराने थाने के पीछे, लाखेरी को गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

थानाधिकारी मुकेश कुमार खारड़िया के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल शिव सिंह, रूप सिंह, कांस्टेबल हरिओम, बनवारी, लादूराम तथा तकनीकी शाखा दक्षिण के हेड कांस्टेबल लोकेश व रामसिंह की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, जिससे शहर में हुई अन्य वाहन चोरी की वारदातों के खुलने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here