इंस्टाग्राम दोस्त ने किशोरी को अगवा कर एक माह तक किया दुष्कर्म

0
29
Married woman kidnapped and raped for three months
Married woman kidnapped and raped for three months

जयपुर। राजधानी में इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग किशोरी से दोस्ती कर उसे बहला-फुसलाकर अगवा करने और करीब एक महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी किशोरी को मिलने के बहाने बुलाकर दिल्ली ले गया और अलग-अलग स्थानों पर बंधक बनाकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। जयपुर पुलिस ने तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से दिल्ली में दबिश देकर किशोरी को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी के अनुसार पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य धाराओं में गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहन लाल नायक (31) निवासी सीकर के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में सऊदी अरब में टाइल्स लगाने का काम करता है। उसने इंस्टाग्राम के जरिए जयपुर निवासी 16 वर्षीय किशोरी से संपर्क किया था। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने किशोरी को अपने विश्वास में लिया और करीब एक माह पहले मिलने के बहाने बुलाया।

पुलिस के अनुसार किशोरी के मिलने पहुंचने पर आरोपी उसे बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया। वहां उसे करीब एक महीने तक अलग-अलग स्थानों पर बंधक बनाकर रखा। आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया।

किशोरी के अचानक लापता होने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से किशोरी और आरोपी की लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद जयपुर पुलिस की विशेष टीम ने दिल्ली में दबिश देकर किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब किया और आरोपी मोहन लाल नायक को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

जयपुर लाने के बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण करवाया तथा मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान दर्ज करवाए। शनिवार को पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आरोपी को अदालत में पेश किया। न्यायालय ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here