ई-रिक्शा चोरी के मामले में दो वाहन चोर गिरफ्तार

0
31
Cunning thief arrested for stealing ₹3 lakh from a marriage garden.

जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा की चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया ई-रिक्शा बरामद किया है। थानाधिकारी मुकेश कुमार खारड़िया ने बताया कि पवन जाटव ने 4 अक्टूबर को रिपोर्ट दी थी कि 3 अक्टूबर की रात करीब 9.30 बजे उसने ई-रिक्शा आरजे 14 ईटी 9556 घर के बाहर खड़ा किया था, जिसे देर रात अज्ञात चोर चुरा ले गए। पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

डीसीपी दक्षिण राजर्षि राज के निर्देशन में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। संदिग्ध व चालानशुदा अपराधियों से पूछताछ तथा तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने शाहरुख उर्फ मोटा मंसूरी (30) निवासी संजय नगर सी, झोटवाड़ा, हाल मालवीय नगर और गगन पेशवानी (20) निवासी मीणा कॉलोनी, जवाहर सर्किल को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार शाहरुख के खिलाफ करधनी, झोटवाड़ा, करणी विहार, चित्रकूट, भांकरोटा, बिंदायका, श्याम नगर और शिप्रापथ थानों में चोरी, लूट और एनडीपीएस एक्ट सहित 10 मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here