427 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
34

जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत सीएसटी और श्याम नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक शातिर ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 427 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) योगेश गोयल ने बताया कि सीएसटी और श्यामनगर थाना पुलिस ने अजमेर रोड स्थित वर्धमान नगर ‘ए’ के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान उसके पास से 427 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम पाई गई। पुलिस ने तुरंत अफीम को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश ताड़ा (27) निवासी गोटन जिला नागौर के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में वर्धमान नगर ‘ए’, में किराएदार के रूप में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह यह अफीम कहां से लाया था और जयपुर में किन-किन लोगों को सप्लाई करने वाला था।

पर्यटकों के साथ अनाचार करने पर पुलिस का कड़ा एक्शन: आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार

गुलाबी नगरी में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए जयपुर उत्तर पुलिस ने कार्रवाई की है। पर्यटकों के साथ अनाचार करने और दुर्व्यवहार की शिकायत पर पुलिस थाना पर्यटक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आमिन खान को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि देशी पर्यटकों के साथ अनाचार किए जाने की सूचना मिली थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और आसपास के ऑटो चालकों, राहगीरों व स्थानीय दुकानदारों से पूछताछ कर आरोपी के बारे में जानकारियां जुटाईं। गहन पड़ताल के बाद आरोपी की पहचान आमिन खान (56) निवासी झोटवाड़ा गिरफ्तार किया गया।

पांच हजार रुपए का इनामी शातिर बदमाश आसिफ खान गिरफ्तार

पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस ने वांछित व इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने करीब 5 महीने से लगातार फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश आसिफ खान को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस टीम ने आसिफ खान (30) निवासी निहालगंज जिला धौलपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब 5 महीने से गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग जगहों पर छिपकर फरारी काट रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस उपायुक्त (जयपुर दक्षिण) द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here