जयपुर। इंजीनियर्ड पैनल उत्पाद बनाने वाली कंपनी एक्शन टेसा की ओर से 7 अक्टूबर को होटल निरवाणा, अलवर में मेगा कारपेंटर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक विजय गोयल, बीडीएम शिवम, प्रह्लाद सिंह सहित कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। विजय गोयल ने कारपेंटरों को संबोधित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य कारपेंटरों की कारीगरी को पहचान देने के साथ उन्हें उभरती तकनीकों और नए उत्पादों की जानकारी उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान मॉइस्ट्र मास्टर बोर्ड, मॉइस्ट्रो दरवाजा सहित कंपनी के उत्पादों और उनसे जुड़ी नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। कंपनी के अनुसार वह पिछले एक दशक से ऐसे आयोजनों के माध्यम से कारपेंटरों के साथ जुड़ाव बढ़ाने का प्रयास कर रही है।
कार्यक्रम में कंपनी के प्रबंध निदेशक अजय अग्रवाल का वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया। इसमें कारपेंटरों की स्थिति को बेहतर बनाने तथा उनके परिश्रम और कारीगरी को पहचान दिलाने पर जोर दिया गया। कंपनी की ‘टेसा सलाम’ पहल का उद्देश्य भी कारपेंटरों के योगदान को सम्मान देना बताया गया।
कंपनी ने वर्ष 2026-27 के कारपेंटर लाभ कार्यक्रम के तहत परिवार कल्याण, शैक्षणिक छात्रवृत्ति, कौशल विकास और दुर्घटना बीमा से जुड़ी चार योजनाएं पेश कीं। इसके तहत कारपेंटर की बेटी के विवाह के लिए 50 हजार रुपए तक का फर्नीचर पैकेज देने की योजना है।
मेधावी बच्चों के लिए 11 हजार रुपए की छात्रवृत्ति का प्रावधान किया गया है। वहीं ‘सुपर 30’ पहल के तहत एमएसएमई के सहयोग से तीन महीने का नि:शुल्क आवासीय कौशल विकास पाठ्यक्रम उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।
इसके अलावा योजना के सदस्यों को 2 लाख रुपए तक का समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर देने की घोषणा की गई। कंपनी के अनुसार इन सभी लाभों का वितरण ‘एक्शन टेसा कनेक्ट ऐप’ के माध्यम से किया जाएगा।



















