जेईई तैयारी को नया आयाम देगा आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0

0
58

जयपुर। आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए ‘आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’ लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार यह प्रदर्शन आधारित अकादमिक व्यवस्था जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड और विभिन्न राज्यों की सीईटी सहित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्र शेखर रेड्डी गरिसा ने कहा कि इनविक्टस का प्रभाव कक्षा शिक्षण से लेकर अध्ययन सामग्री, पुस्तकों, परीक्षा और विद्यार्थियों को मिलने वाली मार्गदर्शन व्यवस्था तक दिखाई देगा। यह कार्यक्रम छह प्रमुख स्तंभों पर आधारित है।

इनविक्टस में परिणाम केंद्रित अकादमिक दृष्टिकोण के तहत कक्षाओं, अभ्यास सत्र और दोहराव की प्रक्रिया को जेईई एडवांस्ड, जेईई मेन, बिटसैट और विभिन्न राज्यों की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में बेहतर रैंक के लक्ष्य के अनुरूप तैयार किया गया है।
कार्यक्रम में अनुभवी और रैंक दिलाने वाली फैकल्टी टीम को प्रमुख आधार बनाया गया है। कंपनी के अनुसार इसी अकादमिक टीम ने पाठ्यक्रम, अध्ययन सामग्री और परीक्षा व्यवस्था को नए सिरे से तैयार किया है।

शोध आधारित अध्ययन सामग्री में सीखने के वैज्ञानिक तरीकों और परीक्षा पैटर्न पर किए गए शोध को शामिल किया गया है। सामग्री विद्यार्थियों को बुनियादी अवधारणाओं से लेकर कठिन प्रश्नों तक चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार की गई है।
परीक्षा व्यवस्था में परीक्षा की आवृत्ति, गहराई और स्तर को नए सिरे से तैयार किया गया है। प्रत्येक परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को अपनी मजबूतियों, कमजोरियों और सुधार की जरूरत वाले क्षेत्रों का विश्लेषण उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके अलावा विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए प्रगति का स्पष्ट मानचित्र उपलब्ध होगा, जिससे वे विद्यार्थी की वर्तमान स्थिति और लक्ष्य की दिशा में उसकी प्रगति को समझ सकेंगे। कक्षा के बाहर मार्गदर्शन व्यवस्था में जोसा काउंसलिंग, शंका समाधान और लगातार मेंटरशिप शामिल है।

राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च के साथ कंपनी ने चार विशेष बैच—ऐस, अचीवर, एक्सेलेरेटर और एपेक्स—भी पेश किए हैं। कंपनी के अनुसार प्रत्येक बैच विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और उनकी आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों को बिना अतिरिक्त दबाव के अपनी क्षमता के अनुरूप बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करना है।

लॉन्च के अवसर पर आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्र शेखर रेड्डी गरिसा ने कहा कि आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0 को अनुभवी शिक्षकों की टीम ने तैयार किया है। उनके अनुसार पाठ्यक्रम, पुस्तकों और परीक्षा व्यवस्था को नए सिरे से तैयार किया गया है। कार्यक्रम को पहले कुछ चुनिंदा केंद्रों पर लागू किया गया था और कंपनी के अनुसार जेईई 2026 में इसके परिणाम उत्साहजनक रहे।

उन्होंने कहा कि अब इनविक्टस को देशभर की आकाश शाखाओं के विद्यार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। कंपनी का लक्ष्य विद्यार्थियों को जेईई एडवांस्ड, जेईई मेन, बिटसैट और राज्य स्तरीय इंजीनियरिंग परीक्षाओं में बेहतर रैंक हासिल करने में मदद करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जेईई 2027 और 2028 में आकाश के परिणाम और बेहतर होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here