हिमालया बेबीकेयर ने ‘गोल्डन गिफ्ट पैक कॉन्टेस्ट’ के विजेताओं की घोषणा की

0
40

मुंबई। डॉक्टरों द्वारा अनुशंसित नंबर 1 ब्रांड, हिमालया बेबीकेयर ने अपने गोल्डन गिफ्ट पैक कॉन्टेस्ट के विजेताओं के नामों की घोषणा की है। इस पहल के तहत माता-पिता को अपने नन्हें-मुन्नों के साथ बिताए अनमोल पलों का जश्न मनाने और साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया था।

कॉन्टेस्ट में उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम भारत से कुल 12 विजेताओं को चुना गया। इनमें चार विजेताओं को 1-1 लाख रुपए मूल्य का सोना और आठ विजेताओं को 10-10 हजार रुपये के सिल्वर वाउचर प्रदान किए गए, जिन्हें तनिष्क या कल्याण के कॉइन्स के रूप में प्राप्त किया जा सकता है।

इस अवसर पर चक्रवर्ती एन. वी., डायरेक्टर – बेबीकेयर, हिमालया वेलनेस, ने कहा, “गोल्डन गिफ्ट पैक कॉन्टेस्ट हमारे लिए माता-पिता होने के रोजमर्रा के उन पलों का जश्न मनाने का अवसर था, जो इस सफर को खास बनाते हैं। इस पहल के जरिए परिवारों से जुड़ने और अपने नन्हों के साथ बिताए अनमोल पलों की झलक साझा करने वाले विजेताओं को सम्मानित करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। हिमालया बेबीकेयर में हम इन सार्थक जुड़ावों को महत्व देते हैं और आगे भी ऐसे अनुभव तैयार करते रहेंगे, जो हमें परिवारों के और करीब लाएं।”

इस पहल के तहत प्रत्येक प्रतिभागी के लिए सुनिश्चित पुरस्कार भी रखा गया था। सभी प्रतिभागियों को 500 रुपए मूल्य की ‘My Baby & Me’ ई-बुक नि:शुल्क दी गई। इस कॉन्टेस्ट के जरिए माता-पिता और परिवारों को डिजिटल माध्यम से अपने बच्चों के साथ बिताए खास पलों का जश्न मनाने का अवसर मिला।

विजेताओं में चार गोल्ड पुरस्कार विजेता और आठ सिल्वर पुरस्कार विजेता शामिल हैं, जो उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस घोषणा में जिन पांच विजेताओं को प्रमुखता से शामिल किया गया है, वे हैं विनोथिनी लियो, सुश्री संगीता बेउरा, जयंती देवी, डेविड राज डेवेराकोंडा और सरफराज अहमद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here