बीएमसीएच के स्थापना दिवस पर चिकित्सकों और कर्मचारियों का सम्मान

0
125

जयपुर। बीएमसीएच एवं कैंसर केयर का 29वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि सांसद मंजू शर्मा ने स्वास्थ्य सेवाओं में समर्पण और मानवीय संवेदना को सबसे बड़ा पुरस्कार बताया। संस्थान के अध्यक्ष नवरतन कोठारी ने स्वागत भाषण दिया, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कैंसर केयर की अध्यक्ष अनिला कोठारी ने कैंसर मरीजों के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता जताई। कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल एस.सी. पारीक (सेवानिवृत्त) ने संस्थान की उपलब्धियों और सेवाओं की जानकारी दी।

समारोह में चिकित्सालय के प्रबंध न्यासी विमल चंद सुराणा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया। उनके जीवन पर आधारित फिल्म भी प्रदर्शित की गई। मेडिकल ऑन्कोलॉजी के निदेशक डॉ. अजय बापना एवं रेजिडेंट डॉ. सुरेश गुप्ता, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के निदेशक डॉ. संजीव पाटनी, वरिष्ठ सलाहकार डॉ. शिखा तिवाड़ी, वरिष्ठ रेजिडेंट डॉ. लता गुप्ता और रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. तेज प्रकाश सोनी को संजीवनी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा स्टार टीम, वी केयर, आई केयर, मार्वल और सारथी अवॉर्ड देकर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कर्मचारियों एवं टीमों का सम्मान किया गया।

समारोह में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग की सामूहिक संगीत प्रस्तुति, डॉ. प्रशांत शर्मा का बांसुरी वादन, विभिन्न विभागों के नृत्य और फार्मेसी एवं वित्तीय परामर्श विभाग के नाटक ने दर्शकों का मन मोह लिया। कैंसर केयर, पैथोलॉजी, बिलिंग और अन्य विभागों की प्रस्तुतियों ने अस्पताल की सामूहिकता और सेवाभाव को दर्शाया। समापन पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पुनीत सिंह ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here