झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांगने वाला कांस्टेबल दो हजार लेते गिरफ्तार

0
44
Constable arrested while accepting a 2,000-rupee bribe
Constable arrested while accepting a 2,000-rupee bribe

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रविवार को कोटा शहर के नान्ता थाना क्षेत्र की बड़गांव चौकी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल अभय सिंह को दो हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोप है कि कांस्टेबल एक विवाद के मामले में परिवादी को झूठा फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांग रहा था। एसीबी आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आवास की तलाशी ली जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी कोटा विजय स्वर्णकार के अनुसार कोटा इकाई को परिवादी ने शिकायत दी थी कि एक डम्पर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। इसके बाद मोटरसाइकिल परिवादी की कार से टकरा गई। जिससे विवाद उत्पन्न हो गया। इस मामले में डम्पर मालिक ने परिवादी के खिलाफ नान्ता थाने में रिपोर्ट दी थी।

इस प्रकरण की जांच बड़गांव चौकी पर तैनात कांस्टेबल अभयसिंह कर रहा था। आरोप है कि कांस्टेबल ने मामले में झूठा फंसाने की धमकी देकर परिवादी से रिश्वत की मांग की।
इधर शिकायत मिलने पर एसीबी ने रिश्वत मांग का सत्यापन कराया।

सत्यापन के दौरान कांस्टेबल द्वारा परिवादी से पहले 700 रुपए लेने और शेष 2 हजार रुपए बाद में देने की मांग करने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी की टीम ने रविवार को बड़गांव चौकी पर ट्रेप कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबल को परिवादी से 2 हजार रुपए लेते गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here