दीपावली पर साफ-सफाई के चलते श्याम बाबा मंदिर के दर्शन रहेंगे बंद

0
47

जयपुर। दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में श्री श्याम बाबा मंदिर में विशेष साफ-सफाई की जाएगी। मंदिर परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए 2 नवंबर को सफाई कार्य किया जाएगा। इसके चलते आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में दर्शन व्यवस्था अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

मंदिर प्रबंधन की ओर से जारी सूचना के अनुसार 1 नवंबर 2026 को रात 10 बजे से 2 नवंबर को शाम 5:30 बजे तक आम दर्शनार्थियों के लिए मंदिर के पट बंद रहेंगे। इस दौरान श्रद्धालु श्री श्याम प्रभु के दर्शन नहीं कर सकेंगे। मंदिर में सफाई कार्य पूरा होने के बाद निर्धारित समय के उपरांत दर्शन व्यवस्था फिर से शुरू की जाएगी।

मंदिर प्रबंधन ने सभी श्याम भक्तों से अपील की है कि वे दर्शन के लिए निर्धारित समय का ध्यान रखें और 2 नवंबर को शाम 5:30 बजे के बाद ही बाबा के दर्शनों के लिए मंदिर पहुंचें। साथ ही श्रद्धालुओं से मंदिर की व्यवस्थाओं में सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया गया है, ताकि दीपावली के अवसर पर स्वच्छता और व्यवस्था संबंधी कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here