एमआई रोड पर खुला सीरियस ज्वेलर्स का नया शोरूम

0
60

जयपुर। राजधानी के प्रतिष्ठित एमआई रोड पर डायमंड ज्वेलरी के नए शोरूम सीरियस ज्वैल्स का शुभारंभ हुआ। सूरत की कंपनी सीरियस ज्वैल्स एंड लाइफस्टाइल प्राइवेट लिमिटेड के इस शोरूम का उद्घाटन कंपनी की फाउंडर डायरेक्टर ज्योति शर्मा, केसी शर्मा, अनीता शर्मा और सार्थक शर्मा ने फीता काटकर किया।

शोरूम में ग्राहकों के लिए 14 और 18 कैरेट सोने में तैयार नेचुरल डायमंड ज्वैलरी की आकर्षक रेंज उपलब्ध कराई गई है। वैशाली नगर के बाद यह जयपुर में कंपनी का दूसरा शोरूम है। इसके साथ ही कंपनी ने राजस्थान में अपने कारोबार का विस्तार किया है।
शुभारंभ के अवसर पर कंपनी ने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की।

फाउंडर डायरेक्टर ज्योति शर्मा ने बताया कि पहली खरीदारी पर 60 माह की अवधि में 50 प्रतिशत कैशबैक का लाभ दिया जाएगा। वहीं दीपावली के विशेष ऑफर के तहत प्रत्येक ज्वैलरी आइटम की खरीद पर सोने और चांदी के सिक्के उपहार में दिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कंपनी के लिए ग्राहकों का विश्वास और संतुष्टि सर्वोपरि है। इसी उद्देश्य से ज्वैलरी की गुणवत्ता,आकर्षक डिजाइन और बेहतर ग्राहक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि सीरियस ज्वैल्स एंड लाइफस्टाइल प्राइवेट लिमिटेड के देशभर में वर्तमान में 10 स्टोर संचालित हैं। इसके अलावा 18 से अधिक शॉप-इन-शॉप काउंटर्स के माध्यम से भी कंपनी नेचुरल डायमंड ज्वैलरी ग्राहकों तक पहुंचा रही है। एमआई रोड पर नए शोरूम की शुरुआत कंपनी के देशव्यापी विस्तार अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here