खादी के नए फैशन ट्रेंड्स से रैंप पर सजी गुलाबी नगरी: पारंपरिक कला और आधुनिक डिजाइन का दिखा संगम

0
59

जयपुर। फैशन, खादी और पारंपरिक कला के अनूठे संगम से गुलाबी नगरी सराबोर नजर आई। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ राजस्थान (एफडीसीआर) और राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से ‘ग्रासरूट–द आर्ट ऑफ अर्थ’ फैशन शोकेस आयोजित किया गया।

इसमें खादी को आधुनिक परिधान डिजाइन के साथ नए अंदाज में प्रस्तुत किया गया। विंटर और वेडिंग कलेक्शन के जरिए खादी के नए फैशन ट्रेंड्स प्रदर्शित किए गए। आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक शिल्प, फैशन और उभरती डिजाइन प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना रहा।

एफडीसीआर की ओर से कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय और राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के सहयोग से ‘डिजाइन ऑफ द ईयर-2026’ का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में स्थापित डिजाइनरों के साथ नए डिजाइनरों ने भी अपने कलेक्शन प्रदर्शित किए।

कार्यक्रम की शुरुआत लुमोरा एक्स की प्रस्तुति ‘जेन नेक्स्ट डिजाइनर्स’ से हुई। इसमें पोद्दार कॉलेज ऑफ डिजाइन, कोड बाय वीजीयू और एमिटी स्कूल ऑफ फैशन एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों के डिजाइन प्रदर्शित किए गए। अराय सिलाई मशीन के सहयोग से ‘डॉटी डिजाइनर्स अवॉर्ड्स’ समारोह हुआ, जिसमें डिजाइनरों को सम्मानित किया गया।

इसके बाद हेयरजॉय की प्रस्तुति में रचना खंडेलवाल के ‘छोरिताई’ और गुरमीत सिंह कपूर के ‘जी-क्लास’ कलेक्शन ने आकर्षित किया। खादी राजस्थान की प्रस्तुति में संजय अग्रवाल का ‘सूत’ कलेक्शन रैंप पर उतरा। इसमें खादी के पारंपरिक स्वरूप को आधुनिक फ्यूजन डिजाइन के साथ पेश किया गया तथा खादी कारीगरों की कला को भी प्रदर्शित किया गया।

जयश्री ज्वेल्स की प्रस्तुति में दीपाक्षी खंडेलवाल के ‘दीपाक्षी डिजाइन्स’ और ज्योति पंवार के ‘हाउस ऑफ फैशन’ के परिधानों का प्रदर्शन हुआ। एमजी की प्रस्तुति के साथ समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें गजल मिश्रा और वेनेरा ज्वेल्स की प्रस्तुति रही।

आयोजन में एफडीसीआर अध्यक्ष पुनीत खत्री, सचिव आकाश छाबड़ा, निदेशक निकिता शर्मा, शो डायरेक्टर शाकिर शेख, डिजाइनर ज्योति पंवार, दीपाक्षी खंडेलवाल, रचना खंडेलवाल, ईशिता और ललित मोटवानी सहित फैशन जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे।

आयोजन में स्किल इंडिया, स्किल राजस्थान, आरएसएलडीसी, खादी राजस्थान और एमजी सेलेक्ट जयपुर वाहन सहयोगी रहे। जयश्री ज्वेल्स प्राइवेट लिमिटेड आभूषण सहयोगी, लुमोरा एक्स रिन्यूएबल्स हरित ऊर्जा सहयोगी, हेयरजॉय केश-सज्जा सहयोगी, सिजलिन सैलून्स सौंदर्य-सज्जा सहयोगी और एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान ज्ञान सहयोगी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here