गोनेर में पटाखा दुकान पर पुलिस का छापा, 3.7 टन पटाखे सील

0
62

जयपुर। दीपावली पर अवैध विस्फोटक सामग्री और निर्धारित सीमा से अधिक पटाखों का भंडारण करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शिवदासपुरा थाना पुलिस और सीएसटी टीम ने गोनेर में बिजली पावर हाउस के पास स्थित श्री श्याम पटाखा शॉप पर छापा मारकर 3745 किलोग्राम पटाखे सील किए। दुकान संचालक के पास महज 600 किलोग्राम पटाखे रखने का लाइसेंस था। पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि सीएसटी टीम प्रभारी सुनील नागरवाल से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि दुकान संचालक ओमप्रकाश शर्मा (45) ने लाइसेंस की निर्धारित सीमा से छह गुना से अधिक पटाखों का भंडारण कर रखा था।

पुलिस ने मौके पर दोनों दुकानों में रखे कुल 3745 किलोग्राम पटाखों को सील-मोहर कर दिया। पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश शर्मा निवासी बिजली पावर हाउस के पास गोनेर के खिलाफ शिवदासपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here