श्री अमरापुर स्थान में 11 से 24 नवंबर तक मनेगा कार्तिक महोत्सव

0
19

जयपुर। छोटी काशी जयपुर के प्रमुख धार्मिक केंद्र श्री अमरापुर स्थान में कार्तिक मास के अवसर पर 11 से 24 नवंबर तक कार्तिक महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ 11 नवंबर, भाई दूज को सुबह 7 से 9 बजे तक प्रार्थना और सत्संग के साथ होगा। इस दौरान श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ, श्रीमद्भगवद्गीता और कार्तिक माहात्म्य का वाचन किया जाएगा। प्रेम प्रकाश मंडलाध्यक्ष स्वामी भगत प्रकाश महाराज विशेष भजन और सत्संग करेंगे।

महोत्सव के तहत 12 नवंबर से प्रतिदिन सुबह 6 बजे हरिनाम संकीर्तन प्रभात फेरी निकाली जाएगी। संतों के अनुसार कार्तिक मास में हरिनाम संकीर्तन, दीपदान, तुलसी पूजन और सत्संग का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है।

24 नवंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में सद्गुरु टेऊँराम चौथ पर्व, गोपाष्टमी महोत्सव, आंवला पूजन, एकादशी विशेष संकीर्तन, दीपदान, सत्यनारायण कथा और भजन-कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। इनके माध्यम से श्रद्धालु भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक साधना से जुड़ सकेंगे।
मंदिर में दर्शन का समय सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तथा शाम 3 से रात 8:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान श्री मंदिर में भगवान लक्ष्मी-नारायण और लड्डू गोपाल के मनमोहक दर्शन होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here