त्रिवेणी धाम पहुंचे आईपीएस संजय कुमार सैन: ठाकुर जी के दर्शन कर लिया संतों का आशीर्वाद

0
20

जयपुर। सीआईएसएफ पार्लियामेंट के डीआईजी एवं आईपीएस संजय कुमार सैन त्रिवेणी धाम पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर जी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने संत राम रिछपाल दास महाराज से आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान संतों ने दुपट्टा पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया।

संतों के सानिध्य में आईपीएस सैन ने प्रधान कुंड में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां अर्पित कीं। उन्होंने पद्मश्री बाबा नारायणदास महाराज की तपस्या और सेवा को राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि शिक्षा, चिकित्सा और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके कार्य ऐतिहासिक हैं। वास्तविक अध्यात्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि मानव सेवा और समाज कल्याण में भी निहित है।

सैन ने 108 कुंडीय श्री सीताराम महायज्ञ को भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक आयोजन बताते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन सनातन संस्कृति, संस्कार और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here