जयपुर। पोद्दार इंटरनेशनल कॉलेज में इंटरकॉलेजिएट फेस्ट मंथन 2026-27 के तहत पहले दिन रंगोली, मास्टर शेफ, सोलो सिंगिंग, एरर इरेडिकेटर एवं ट्रेडिंग टाइटन्स प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन हुआ। जहां क्रिएटिव रंगोली ने सभी को आकर्षित किया वही पारंपरिक खानपान में स्टूडेंट्स ने आधुनिकता के तड़के के साथ मास्टर शेफ को खासा प्रभावित किया। इस दौरान स्टूडेंट्स द्वारा बनाई गई डिशेस के जायके ने माहौल को अलहदा महक से सराबोर कर दिया।
पापड़ी चाट, कटोरी चाट, डोनट्स, केक और पनीर चीला जैसी आकर्षक विभिन्न डिशेज में स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी देखने को मिली। सोलो सिंगिंग में भी स्टूडेंट्स ने शानदार प्रस्तुतियां दी। रंगोली में प्रथम स्थान पर टैग 6 की भव्य शर्मा, द्वितीय स्थान पर टैग 3 और तृतीय स्थान टैग 2 के कंटेस्टेंट विजेता रहे।
निर्णायक मंडल में प्रो. रीता प्रताप, रचना कौशिक एवं मॉम्स एंटरप्रेन्योर्स बिजनेट की प्रतिनिधि रहीं। एरर इरेडिकेटर एवं ट्रेडिंग टाइटन्स में स्टूडेंट्स ने बेहतर परफॉर्मेंस दिया। संस्थान के चेयरमैन डॉ. आनंद पोद्दार ने बताया कि इस इंटरकॉलेजिएट फेस्ट में देशभर के शिक्षण संस्थानों से स्टूडेंट हिस्सा लेते हैं, एवं उनके टैलेंट को मंच मिलता है।

















