भगवान झूलेलाल मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस पर निकलेगी विशाल वाहन रैली

0
18

जयपुर। नवनिर्मित भगवान श्री झूलेलाल मंदिर, वरुण पथ मानसरोवर का प्रथम स्थापना दिवस रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस भव्य समारोह में पूज्य श्री अमरापुर स्थान के संत मंडल एवं प्रेम प्रकाश मंडलाध्यक्ष पूज्य गुरुदेव सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज के श्रीमुख से श्रद्धालुओं को भक्ति सत्संग का रसपान होगा।

आयोजन में मुख्यमंत्री, विधानसभा स्पीकर और विधायक सहित कई गणमान्य व्यक्ति शिरकत करेंगे। मंदिर समिति के अनुसार उत्सव की शुरुआत प्रातः 7 बजे पूजा-अर्चना और अभिषेक के साथ होगी। इसके बाद सुबह 8 बजे विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी। प्रातः 10 बजे वरुण पथ चौराहे पर बैंड-बाजों के साथ गुरु महाराज और संत मंडल का भव्य स्वागत सत्कार किया जाएगा।

समारोह के दौरान सत्संग व आशीर्वचन के साथ ही समाज के भामाशाहों और सेवादारों का सम्मान भी किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी रखा गया है। संस्था के अध्यक्ष एवं संरक्षक चांदीराम जैसवानी और पूरी टीम की देखरेख में इस भव्य आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here