फैशन डिजाइन कोर्स के लिए संपर्क करने बहाने होटल बुला कर युवती से दुष्कर्म

0
401

जयपुर। रामनगरिया थाना इलाके में दोस्ती कर फैशन डिजाइन कोर्स के लिए सम्पर्क कराने के बहाने एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडिता का आरोप है कि आरोपित ने धोखे से होटल में बुलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

वहीं पीडिता का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने इस संबंध में थाने में मामला दर्ज करवाया है। जांच अधिकारी एसआई रामधन ने बताया कि चूरू निवासी 21 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया है कि वह फैशन डिजाइनर का कोर्स करना चाहती थी।

कोर्स की जानकारी करने के दौरान उसकी बातचीत आशीष से हुई। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। फैशन डिजाइन कोर्स के लिए सम्पर्क कराने की कहकर जयपुर में जगतपुरा बुलाया।

पीडिता का आरोप है कि 9 जनवरी को मिलने आने पर आरोपी आशीष उसे धोखे से होटल में ले गया। होटल के रूम में आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here