भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर 11 सौ दीपों से हुई महाआरती

0
39
A Grand Aarti was performed with 1,100 lamps on the birth anniversary of Lord Parashurama.
A Grand Aarti was performed with 1,100 lamps on the birth anniversary of Lord Parashurama.

जयपुर। राजस्थान ब्राह्मण यूथ विंग के तत्वावधान में रविवार को भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के तहत सौ से अधिक दूपहिया वाहनों की महा रैली निकाली गई। महा रैली को हवा महल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बाल मुकुंद आचार्य अल्बर्ट हॉल से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

जिसमें सबसे आगे चल रहीं ओपन जीप में जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा ने महा रैली का नेतृत्व किया। वही इस महा रैली में दो विशाल रथ शामिल हुए। जिसमें सबसे आगे प्रथम पूज्य गणेश जी महाराज की प्रतिमा को विराजमान किया गया। वही दूसरे रथ में भगवान परशुराम की प्रतिमा को विराजमान किया गया।

भगवान परशुराम के जयकारों के साथ रवाना हुई महारैली

बाल मुकुंदाचार्य के हरी झडी दिखाने के साथ ही दूपहिया व चौपहिया वाहन रैली भगवान परशुराम के जयकरों के साथ रवाना हुई। अल्बर्ट हॉल से रवाना होकर वाहन रैली रामनिवास बाग से विभिन्न मार्गो से होते हुए विधाधर नगर परशुराम सर्किल पहुंची । जहां पर भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा की गई। इस कार्यक्रम में मौजूद बड़ी संख्या में पधारी महिलाओं ने विशेष परिधान में 11 सौ दीपकों से भगवान परशुराम की महाआरती की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here