कनाड़ा में नौकरी लगाने के नाम पर व्यक्ति से ठगे 20 लाख

0
412

जयपुर। ज्योति नगर थाना इलाके में कनाड़ा में नौकरी लगाने के नाम पर एक व्यक्ति से 20 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पीडित ने इस सम्बंध में थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार जनकपुरी प्रथम निवासी शिवजीराम बैरवा ने मामला दर्ज करवाया कि चांदनी प्रवीण और हरप्रीत कौर ने उसे कनाड़ा में जॉब लगाने का झांसा दिया।

आरोपियों ने इस बहाने से उससे कई बार में 19 लाख 98 हजार 663 रुपए ले लिए। रुपए लेने के बाद भी आरोपियों ने उसे नौकरी नहीं लगवाई। आरोपी अब रुपए लौटाने से भी इनकार कर रहे है। रुपए मांगने पर आरोपी उसे डरा धमका रहे है।

शादी में महिला का नगदी-जेवरात से भरा पर्स चोरी

अशोक नगर थाना इलाके में शादी समारोह के दौरान एक महिला का जेवरात व नगदी से भरा पर्स पार हो गया। पीडिता ने इस सम्बंध में थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार सूजन विहार नंदपुरी निवासी मंजू जैन ने मामला दर्ज करवाया कि सेंट्रल पार्क जैन नसियां में वह शादी समारोह में शरीक होने गई थी। शादी में किसी ने उसका पर्स पार कर लिया। पर्स में नगदी और जेवरात रखे थे। इस पर पीडिता ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here