विश्व नृत्य दिवस पर सजेगी नृत्यों की विशेष महफिल

0
282
A special dance event will be organized on World Dance Day
A special dance event will be organized on World Dance Day

जयपुर। विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर रविवार 27 अप्रेल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में मिनि ऑडिटोरियम प्रथम में नृत्यों का खास कार्यक्रम नृत्यति का आयोजन किया जाएगा। नृत्यति कार्यक्रम शाम 6 से 9 बजे तक आयोजित होगा।इस समारोह में कथक के जयपुर घराने की वरिष्ठ नृत्य गुरु और फिल्म अभिनेत्री उषाश्री मुख्य अतिथि होंगी।

जिसमें नृत्य गुरु डॉ श्वेता गर्ग के सानिध्य में स्थापित इंडियन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कथक डांस एंड म्युजिक में श्वेता सानिध्य में प्रशिक्षित छात्राएं अपने नृत्य कौशल का प्रदर्शन करेंगी। इस समारोह में श्वेता गर्ग की विशेष नृत्य प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here