July 27, 2024, 6:47 am
spot_imgspot_img

शहर में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक घायल

जयपुर। राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसों की वजह तेज रफ्तार बनी है। यातायात पुलिस शहर में बेलगाम वाहनों की रफ्तार पर रोक नहीं लगा पा रही है। यहीं वजह है कि हर साल सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ रहा है। 

 जवाहर सर्किल पर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बस को जब्त कर थाने पर खड़ा करवा दिया है। 

पुलिस के अनुसार तानाजी मार्ग ब्रह्मपुरी निवासी 19 वर्षीय चिन्मय गौड पुत्र संजय गौड बाइक लेकर घर जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे जवाहर सर्किल पर एक रोडवेज बस ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रोडवेज बस सवाईमाधोपुर डिपो की है। बस को जब्त कर थाने पर खड़ा करवा दिया है। 

अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मारी, छात्र की मौत, साथी घायल

बी टू बाइपास पर एक तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। दोनों युवक परीक्षा देने जा रहे थे। मामले की जांच दुर्घटना थाना दक्षिण पुलिस कर रही है। 

पुलिस के अनुसार भांकरोटा निवासी 20 वर्षीय अरियंत पुत्र चौगान और उसका साथी सागर शर्मा स्कूटी पर सवार होकर परीक्षा देने जा रहे थे। बी टू बाइपास पर नारायण विहार के पास गुरुवार सुबह अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर अरियंत की मौत हो गई, जबकि सागर का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles