अवैध मीट-मांस की पांच दुकानों पर कार्रवाई, 80 किलो मांस जब्त

0
33
Action taken against five illegal meat shops; 80 kg of meat seized.
Action taken against five illegal meat shops; 80 kg of meat seized.

जयपुर। नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा के निर्देश पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा गौड़ के नेतृत्व में सोमवार को पशु प्रबंधन शाखा की टीम ने अवैध मीट-मांस की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने पांच दुकानों पर कार्रवाई करते हुए मौके से करीब 80 किलो मीट-मांस जब्त किया।

डॉ. नेहा गौड़ ने बताया कि जब्त किए गए मीट-मांस का रासायनिक विधि से निस्तारण कराया गया। कार्रवाई के दौरान पांचों दुकानों पर अस्थायी ताले लगाकर उन्हें बंद कराया गया। वहीं, एक दुकान संचालक से 5 हजार रुपए कैरिंग चार्ज भी वसूल किया गया। निगम की ओर से अवैध रूप से संचालित मीट-मांस की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here