रघुकुल सेवक फाउंडेशन की पहल: एक पौधा माँ के नाम अभियान के तहत 551 पौधे रोपे

0
45
An initiative by the Raghukul Sevak Foundation
An initiative by the Raghukul Sevak Foundation

जयपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से रघुकुल सेवक फाउंडेशन की ओर से खोरा बिसल क्षेत्र में ‘एक पौधा माँ के नाम’ महाअभियान के तहत 551 पौधों का वृहद पौधारोपण किया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ भावी पीढ़ी को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनाना रहा।

अभियान में कंट्री किड्स पब्लिक स्कूल एवं पूजा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने पौधारोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम के दौरान नीम, पीपल, बरगद सहित विभिन्न छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रकृति और मानव जीवन का गहरा संबंध है तथा पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। लगाए गए पौधे भविष्य में क्षेत्र के पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अभियान में दिलीप सिंह राजावत, विकास तंवर, महावीर सिंह, विजेंद्र सिंह राजावत, संदीप जी, सुभाष जी, भूपेंद्र सिंह शेखावत, अमर सिंह, प्रदीप सिंह, राजेंद्र जी एवं कुसुम जी सहित फाउंडेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पौधारोपण किया।

कार्यक्रम के अंत में दोनों विद्यालयों के प्रबंधन एवं शिक्षकों ने रघुकुल सेवक फाउंडेशन के इस पर्यावरण संरक्षण अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here