जयपुर। पूज्य सिंधी पंचायत ब्रह्मपुरी के नेतृत्व में शुक्रवार को जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक पुरुषोत्तम गुलवानी ने बताया कि सेवा अभियान के तहत लाभार्थियों को आटा, दाल, चीनी, खाद्य तेल, मसाले सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री से युक्त राशन किट वितरित किए गए।
कार्यक्रम में युवा जागृति संगठन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी दौलत त्रिलोकानी सहित बबल किशोर, नरेंद्र जेठवानी, दीपक टहलानी, करन अलवानी, अशोक कुमार हरलानी, प्रमोद नावानी, हरीश सरानी, टोनी टहलवानी, भागचंद थावानी, राजेश गोपालानी, राजेश टहलानी, हेमंत चांदवानी, बंटी लालवानी, नवल किशोर सोनी, योगेश वाधवानी, अंजना त्रिलोकानी और पदमा हेमानानी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
संयोजक ने बताया कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता के उद्देश्य से यह सेवा अभियान प्रत्येक माह की 10 तारीख को नियमित रूप से जारी रहेगा। पंचायत पदाधिकारियों ने समाज के सक्षम लोगों से भी ऐसे सेवा कार्यों में सहयोग करने की अपील की।



















