AICFF 2026 और 16IFF 2026 के पुरस्कारों की घोषणा

0
38

जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ट्रस्ट द्वारा आयोजित 9वें आर्यन इंटरनेशनल चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टिवल ऑफ जयपुर–AICFF 2026 और 11वें सिक्सटीन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स–16IFF 2026 के पुरस्कारों की घोषणा बुधवार को की गई। दोनों समारोहों में भारत सहित विभिन्न देशों से चयनित फिल्मों को उनकी उत्कृष्ट कहानी, निर्देशन, रचनात्मकता और विषयवस्तु के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया है।

9वें आर्यन इंटरनेशनल चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टिवल ऑफ जयपुर–AICFF 2026

AICFF 2026 में David Baute द्वारा निर्देशित पनामा और स्पेन की फिल्म Black Butterflies को सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया। भारत की Suveer Saigal द्वारा निर्देशित Rebuilding Freedom को सर्वश्रेष्ठ लघु डॉक्यूमेंट्री/विद्यार्थी फिल्म चुना गया। ग्रीस की Ioulia Lymperopoulou की The Patch को सर्वश्रेष्ठ लघु एनिमेशन फिल्म का पुरस्कार मिला।

फ्रांस की Lyna Tadount और Sofian Chouaib द्वारा निर्देशित Ya Hanouni को सर्वश्रेष्ठ लघु कथा फिल्म से सम्मानित किया गया। बेनिन की Jésugnon Gédéon Tite Phinees Seth Ahounou की Benin My Heart को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म, जबकि भारत की Rajendra Shrihari Bagate और Vaibhav Ganesh Kulkarni की मराठी फीचर फिल्म Chikeezing को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिक्शन फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया।

11वें सिक्सटीन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स–16IFF 2026

16IFF 2026 में कनाडा की Anik Salas द्वारा निर्देशित The Scandinavian Method को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया। ईरान की Farid Valizadeh की Count to 10 को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिक्शन फिल्म चुना गया। ईरान की Milad Shiri द्वारा निर्देशित The Translator को सर्वश्रेष्ठ लघु कथा फिल्म का पुरस्कार मिला।

भारत की Kanwal Jeet Jawa, Srinivas Deverakonda और Shams Tanweer की Hum Nayi Subah Ki Kirne Hain, Yeh Naya Zamaana Hamaara Hai – DJIME को सर्वश्रेष्ठ लघु डॉक्यूमेंट्री फिल्म का सम्मान दिया गया। दक्षिण कोरिया की Sohee Jeon की Butterfly Eyes को सर्वश्रेष्ठ लघु एनिमेशन फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया।

संस्थापक निदेशक हनु रोज ने कहा, जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ट्रस्ट के संस्थापक निदेशक हनु रोज ने पुरस्कारों की घोषणा पर कहा, “AICFF और 16IFF के माध्यम से हमारा प्रयास है कि जयपुर के बच्चों, विद्यार्थियों और युवा दर्शकों को भारत के साथ-साथ दुनिया के विभिन्न देशों की बेहतरीन और विचारोत्तेजक फिल्मों से जोड़ें। इस वर्ष पुरस्कार प्राप्त फिल्मों ने अपनी अलग-अलग कहानियों, संस्कृतियों और विषयों के माध्यम से सिनेमा की विविधता और प्रभाव को सामने रखा है। सभी विजेता फिल्मकारों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।”

उन्होंने कहा, “बच्चों और युवाओं के लिए सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह शिक्षा, संवेदनशीलता, रचनात्मक सोच और सामाजिक जागरूकता विकसित करने का प्रभावशाली माध्यम भी है। AICFF इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है।”

27 अगस्त को 29 फिल्मों की स्क्रीनिंग

दोनों फिल्म समारोहों के अंतर्गत 27 अगस्त 2026 को जयपुर के Ryan International School, VT Road, Mansarovar और Dolphins High School, Pratap Nagar, Jaipur में फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस दौरान दक्षिण कोरिया, ईरान, फिलिस्तीन, अमेरिका, नॉर्वे, कनाडा, मैक्सिको, पाकिस्तान, भारत, ऑस्ट्रेलिया, ग्रीस, रूस, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम सहित विभिन्न देशों की 29 चयनित फिल्मों का प्रदर्शन होगा।

इन फिल्मों में बच्चों, परिवार, शिक्षा, पर्यावरण, सामाजिक सरोकार, मानवीय मूल्यों, साहसिक कथाओं, कल्पना और मनोरंजन से जुड़े विविध विषय शामिल हैं। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अंतरराष्ट्रीय सिनेमा से जोड़ना तथा फिल्मों के माध्यम से शिक्षा, रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here