जयपुर। एमईएएम यंग सिटीजन ऑफ़ इंडिया सीज़न 3 के क्विज प्रतियोगिता सुफ़्फाह एकेडमी स्कूल चीनी की बुर्ज में आयोजित की गई। एमईएएम टीम का बुके देकर सम्मानित किया गया। प्रोग्राम की शुरुआत तिलावत ए कुरआन से हुई। 5 टीम बनाई गई।शेर ए मैसूर,अल्लामा इकबाल, मो अली जौहर,फातिमा शेख और एपीजे अब्दुल कलाम टीम बनाई गई। एपीजे अब्दुल कलाम ने बाजी मारी,दूसरे स्थान पर शेर ए मैसूर और तीसरे स्थान पर मो अली जौहर रही। क्विज़ प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने कड़ी टक्कर दी। दो टीमों के बीच टाई भी रहा।
क्विज में सामान्य ज्ञान के सभी सवाल एमईएएम यंग सिटीजन ऑफ़ इंडिया की महासचिव सारा इस्माईल ने किए उन्होंने कहा सुफ़्फाह एकेडमी स्कूल का माहौल बहुत ही पॉजिटिव वाइव्स वाला मिला टीचर्स भी काफी मेहनत करती नजर आई बच्चे अनुशासन में रहे।उन्होंने बच्चों से कहा कि क्विज प्रतियोगिता सिर्फ आप लोगों में जो डर रहता है उसे दूर करने होता है साथ ही इतिहास से संबंधित सवाल जो कि अभी की जनरेशन को मालूम नहीं है वो याद करना।
साथ ही पर्सनेलिटी डेवलप करना है। उन्होंने कहा आज की जनरेशन अपने टारगेट को भूल कर किसी ओर पर ध्यान देने लगती है जिससे वो कामयाब नहीं हो पाते है इसीलिए अपने गोल को न भूले तब ही कामयाबी हासिल कर सकते है।स्कूल के डायरेक्टर अब्दुल रऊफ साइंटिस्ट ने कहा कि आज के दौर में बच्चों को सही रास्ता दिखाना जरूरी है जो चीज भुलाई गई उसे भी याद रखना जरूरी है ।
उन्होंने कहा जो भी बने उसे अपना गोल बनाए फिर तैयारी करे कोई नहीं रोक सकता है।उन्होंने एमईएएम यंग सिटीजन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित करवाई जा रही प्रतियोगिता की तारीफ की ओर कहा एक अच्छी सोच लेकर चल रहे है।जो कि आज के दौर में बेहद जरूरी है।विजेता टीम की गिफ्ट के साथ प्रशस्ति पत्र दिया गया।सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। बच्चों ने स्कूल की ओर से एमईएएम टीम को मोमेंटो पेश किया।



















