मुकदमे में मदद के नाम पर 10 हजार लेते एएसआई गिरफ्तार

0
120

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को नागौर में कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाने के सहायक उप निरीक्षक चेनाराम को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी ने परिवादी के भाई के खिलाफ दर्ज प्रकरण में पीसी रिमांड की अवधि नहीं बढ़ाने और मुकदमे में मदद करने की एवज में 40 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी।

एसीबी डीजी गोविंद गुप्ता के अनुसार शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। सत्यापन के दौरान आरोपी ने 5 हजार रुपए पहले लिए और बाद में 15 हजार रुपए की मांग करते हुए 10 हजार रुपए लेना तय किया। रिश्वत की राशि चाय की थड़ी के काउंटर पर रखवाकर लेने पर सहमति बनी। इसके बाद एसीबी नागौर चौकी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई कर चेनाराम को 10 हजार रुपए लेते गि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here