पीटीआई भर्ती परीक्षा में बड़े भाई की जगह डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने वाला छोटा भाई गिरफ्तार

0
40
Younger brother arrested for taking the exam as a proxy candidate.

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की शारीरिक शिक्षा अध्यापक (पीटीआई ) भर्ती परीक्षा-2022 में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने आरोपी बीरबल राम विश्नोई (26) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने सगे बड़े भाई की जगह परीक्षा दी थी। परीक्षा पास करने के बाद भाई सुरेश विश्नोई का पीटीआई पद पर चयन हुआ और उसने सरकारी नौकरी हासिल कर ली।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया कि कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से 25 दिसंबर 2022 को पीटीआई भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें राजीव नगर, पुर, थाना सांचौर, जिला जालौर निवासी सुरेश विश्नोई अभ्यर्थी था। जांच में सामने आया कि सुरेश ने परीक्षा में खुद बैठने के बजाय अपने छोटे भाई बीरबल राम को डमी अभ्यर्थी बनाकर परीक्षा दिलवाई।

शिकायत के बाद एसओजी ने जांच की और पुलिस थाना एसओजी जयपुर में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने वाले मूल अभ्यर्थी सुरेश विश्नोई को एसओजी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब डमी अभ्यर्थी बीरबल राम विश्नोई को भी गिरफ्तार कर अदालत से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here