होटल मैनेजर व दोस्त पर लाठी-डंडों से हमला करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

0
38
Three miscreants arrested for attacking a hotel manager and his friend with sticks and clubs.
Three miscreants arrested for attacking a hotel manager and his friend with sticks and clubs.

जयपुर। जामडोली थाना पुलिस ने होटल मैनेजर और उसके दोस्त पर लाठी-डंडों से हमला कर कार में तोड़फोड़ करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह वारदात 7-8 अगस्त की मध्यरात्रि करीब 11 से 11.30 बजे जामडोली सर्किल चौक के पास हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की है।

डीसीपी पूर्व रंजीता शर्मा के अनुसार नई दिल्ली निवासी और वर्तमान में ताज देवी रतन होटल जामडोली के मैनेजर आदर्श चंदेल अपने दोस्त देवांश के साथ खाना खाकर कार से लौट रहे थे। जामडोली सर्किल के पास स्कूटी और बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली और दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

आरोपियों ने कार में भी तोड़फोड़ की। इस मामले में आदर्श चंदेल ने 8 अगस्त को जामडोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर थानाधिकारी रतन सिंह कलूरिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया।

पुलिस ने राहुल मीणा (24) निवासी सरकारी स्कूल के पास जामडोली, शंकर मीणा (23) निवासी गणेश मंदिर के पास जामडोली और आकाश मीणा (26) निवासी सरकारी स्कूल के पास जामडोली को गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here