वर्ल्ड अर्थ डे पर जागरूकता रैली-नुक्कड़ नाटक और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रदर्शनी आयोजित

0
57

जयपुर। नगर निगम जयपुर की ओर से वर्ल्ड अर्थ डे के अवसर पर शहर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। रावत पब्लिक स्कूल, अक्षेंद्र वेलफेयर सोसायटी एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई विशाल रैली में करीब 700 से अधिक विद्यार्थियों, निगम कर्मियों और वॉलंटियर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली के दौरान एन.आर.आई. सर्किल पर विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं ‘हरी-भरी वसुधा’ कार्यक्रम के अंतर्गत वेस्ट मटेरियल से बने परिधानों का फैशन शो, ‘सेव अर्थ’ थीम पर नृत्य और “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जगतपुरा जोन की उपायुक्त ममता नागर ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए इस तरह की पहल अत्यंत जरूरी है। साथ ही ‘परिंडा अभियान’ के तहत पक्षियों के लिए पानी के पात्र भी स्थापित किए गए।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पृथ्वी संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक नरेंद्र सिंह रावत, विद्यालय की प्राचार्या मैत्रेयी शुक्ला सहित नगर निगम की पीआईयू टीम की अंजू सूर्यवंशी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here