महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम के तहत जागरूकता संगोष्ठी

0
39
Awareness Seminar under the Women's Safety Pledge Program
Awareness Seminar under the Women's Safety Pledge Program

जयपुर। महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम के तहत नारायण विहार थाने में महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें पुलिस अधिकारियों, बैंक प्रतिनिधियों और शिक्षाविदों ने महिलाओं व छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव, महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930, राजकॉप ऐप, पॉक्सो अधिनियम और डिजिटल सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

अधिकारियों ने महिलाओं से किसी भी प्रकार के साइबर अपराध या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस और हेल्पलाइन से संपर्क करने की अपील की। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के प्रश्नों का भी समाधान किया गया। संगोष्ठी का उद्देश्य महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नागरिकों को सुरक्षा उपायों से जोड़ना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here